धमाका न्यूज💥गणतंत्र दिवस पर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने गन्ना के रिकवरी दर में वृद्धि के लिए कबीरधाम के दोनों शक्कर कारखाना को सम्मानित किया

कवर्धा। कवर्धा, 26 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित 74वीं गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिले में संचालित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना प्रबंधन को गन्ना का रिकवरी दर 13.12 प्रतिशत और भोरमदेव शक्कर कारखाना प्रबंधन को गन्ना से शक्कर रिकवरी दर 11.83 प्रतिशत प्राप्त होने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना, पंडरिया के प्रबंधक सतीश कुमार पाटले और भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर/कवर्धा के प्रबंधक भूपेंद्र कुमार ठाकुर ने सम्मान ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंच पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।