कबीरधाम विशेषखास खबरसियासत

धमाका न्यूज 💥 पालिका नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडेय बनाये गए भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, लोगों ने दी बधाई

कवर्धा। आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवम् भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी अपनी टीम को मजबूत बनाने संगठन में विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष रविवार को छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के नई टीम का ऐलान किया जिसमें कवर्धा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडेय को स्थान मिलने से उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश के कई जिलों में सक्रियता से युवा मोर्चा में कार्य करने वालों को इस सूची में स्थान दिया गया है। इससे पहले भी उमंग पांडे भाजपा के संगठन में भाजयुमो जिला कार्य समिति के सदस्य एवम् जिला मंत्री के रूप में पार्टी के प्रति पूर्ण दायित्व के साथ सेवा दे रहे थे इसी का उन्हें ईनाम मिला और अब पांडेय प्रदेश कार्य समिति को मजबूती प्रदान हर संभव प्रयास करेंगे।

उमंग पांडेय को प्रदेश कार्य समिति में स्थान मिलने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चन्द्रवंशी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देव कुमारी चंद्रवंशी ठाकुर पीयूष मौर्य शहर मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी नितेश अग्रवाल भुनेश्वर चंद्राकर सुरेश दुबे राम विलास चंद्रवंशी आनंद मिश्रा योगेश चंद्रवंशी संजय मिश्रा राहुल ठाकुर सहित कई पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button