धमाका न्यूज💥 कबीरधाम भाजपा जिलाध्यक्ष के वार्ड में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, भाजपा की सिट्टी पिट्टी गुम। मंत्री अकबर और पालिकाध्यक्ष ऋषि शर्मा का जलवा बरकरार
कवर्धा। कवर्धा शहर के वार्ड नंबर 19 के पार्षद के उपचुनाव में कांग्रेस की 280 मतों के अंतर से एकतरफा जीत ने यह साबित कर दिया कि मंत्री एवं कवर्धा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मोहम्मद अकबर के विकास कार्यों के आगे कोई मुद्दे नहीं टिकने वाले, वही नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के नेतृत्व में शहर का बदलता स्वरूप, साफ सफाई, लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान से शहरवासी अछूते नहीं है। फलसफा यही कारण है कि वार्ड नंबर 19 के पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है।
देखिए ⤵️⤵️
धमाका न्यूज़ ने खबर ली तो पता चला कि इसी वार्ड से पूर्व में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पहली बार वार्ड पार्षद बने थे और आपको बता दूं कि इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर भी निवासरत है इसके बावजूद भी कांग्रेस की 280 वोटों से ऐतिहासिक जीत यह बताता है कि वार्ड 19 में ही नहीं बल्कि पूरे विधानसभा और जिले में संवेदनशील मंत्री मोहम्मद अकबर के कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित हैं, वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के नेतृत्व में नगर वासियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण हो रहा है तथा शहर विकास की ओर सतत अग्रसर है।
फलसफा बात करें तो वार्ड 19 के पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत और भारतीय जनता पार्टी की करारी हार यह साबित करती है कि मोहम्मद अकबर की कार्यशैली और विकास की नई नई योजनाओं से लोग खासे प्रभावित हैं। पार्षद उप चुनाव में कांग्रेस की गौरवशाली और ऐतिहासिक जीत से जाहिर होता है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की रिकॉर्डतोड़ जीत का रास्ता प्रशस्त होना तय है। बता दें मोहम्मद अकबर पिछले चुनाव में 60000 मतों से जीत दर्ज किए थे उस रिकॉर्ड के टूटने की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।