कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़✍️कबीरधाम जिले में धान खरीदी के नाम पर लूट, उपार्जन केंद्र बने भ्रष्टाचार का अड्डा, बिडोरा धान उपार्जन केंद्र में लाखों के धान की कमी का मामला आया सामने

कवर्धा : जिले में धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर बड़े घोटालों के कारण सुर्खियों में है। लगातार सामने आ रहे है मामले बता दे बिडोरा में 22 लाख 26 हजार 235रूपए का धान कमी पाया गया है।सामने आ रहे मामलों ने पूरे सिस्टम के पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने कहा है की कबीरधाम जिले में धान खरीदी सत्र 2025- 26 के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने के गंभीर मामले है, यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, जिसमें उपार्जन केंद्र से लेकर संग्रहण केंद्र और कस्टम मिलिंग तक कई स्तरों पर गड़बड़ियां की गई।

हाल ही में जिले के बघर्रा, बाघामुड़ा और रमतला उपार्जन केंद्रों में जांच के दौरान लगभग 4472 क्विंटल धान गायब पाया गया, जिसकी कीमत करीब 1 करोड रुपए से अधिक का अनियमियता आया है ठीक इसके बाद नया मामला सेवा सहकारी समिति बिडोरा में 22 लाख 26 हजार 235 रूपए का धान कमी पाया गया है।जांच कमेटी का विवरण केंद्र की जांच निम्नलिखित दल द्वारा आकस्मिक रूप से दिनांक 26 फरवरी 2026 की गई एवं खाद्य निरीक्षक सहसपुर लोहारा द्वारा जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत

जाँच कमेटी का विवरण

केंद्र की जांच निम्नलिखित दल द्वारा आकस्मिक रूप से दिनांक 26/02/2026 की गई एवं खाद्य निरीक्षक स.लोहारा के द्वारा जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है जिसके तथ्य निम्नानुसार है सेवा सहकारी समिति बिडोरा के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र बिडोरा में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 मे धान खरीदी प्रभारी के रूप में अर्जुन यादव पदस्थ है। वर्तमान में अर्जुन यादव खरीफ विपणन वर्ष 2025 – 26 हेतु धान खरीदी प्रभारी के रूप में धान खरीदी व उठाव के समम्त जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है। इसके अतिरिक्त वे उक्त समिति में प्रभारी संस्था प्रबंधक मूल पद विक्रेता के रूप में पदस्थ है।उक्त परिसर का भौतिक सत्यापन मंडी उप निरीक्षक एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। जांच दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर केशवराम सिन्हा व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। जबकि उक्त धान खरीदी प्रभारी अनुपस्थित थे।

शासन को आर्थिक क्षति

प्राप्त तथ्यों के आधार पर धान खरीदी प्रभारी अर्जुन यादव के विरुद्ध निम्नांकित आचरण दोषपूर्ण पाया गया ऑनलाइन प्रदर्शित शेष धान मात्रा 2601836 (65045 बोरा ) विक्टल के विरुद्ध परिसर में भौतिक रूप से 62664 बोरा (मानक वजन 40 किलोग्राम प्रति बोरा के अनुसार अनुमानित वजन 25065.60 क्विंटल धान पाया गया जो कि कुल शेष मात्रा जो की पाई जानी थी उससे कुल 952 40 क्विटल धान (2381 बोरा धान की कमी पाई गई। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान का समर्थन मूल्य थान कॉमन हेतु 2369 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।
समिति प्रबंधक और खरीदी प्रभारी के द्वारा किये गये उक्त कृत्य से शासन को गंभीर आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।

कार्यवाही की अनुशंसा

न्यायलय कलक्टेर कार्यालय को कार्यवाही की अनुशंशासा में सेवा सहकारी समिति बिडोरा को शासन द्वारा धान उपार्जन हेतु प्रदाय की जाने वाली संपूर्ण प्रोत्साहन राशि की कटौती की जाये, गायब धान मूल्य 22.26.25600 रूपए की वसूली की जावे आगामी वर्ष धान उपार्जन कार्य हेतु श्री अर्जुन यादव खरीदी प्रभारी को काली सूची में दर्ज किया जावे तथा उक्त उपार्जन केन्द्र को आगामी वर्ष संवेदनशील सूची में शामिल किया जाये। धान खरीदी प्रभारी / प्रबंधक एवं सर्व संबंधितों के उक्त कृत्य के लिए के उनके विरूद्ध उपरोक्तानुसार दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button