अपराधकवर्धा

धमाका न्यूज़✍️कवर्धा में सट्टा पट्टी और नगदी रकम के साथ चार सटोरिये को कोतवाली पुलिस ने दबोचा।

कबीरधाम पुलिस का सट्टा कारोबार पर करारा प्रहार, ताबड़तोड़ कार्यवाही में 04 आरोपी धराए, नगदी व सट्टा सामग्री जब्त

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध सट्टा एवं जुआ कारोबार के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की टीम द्वारा सुनियोजित ढंग से ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।

सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई, जिससे सट्टा कारोबार में लिप्त आरोपियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते मौके से भागने का प्रयास कर रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

कार्यवाही के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं —
• 04 अलग-अलग मामलों में सट्टा संचालित करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया
• कुल नगदी रकम 6715 रुपये एवं सट्टा पट्टियां, डॉट पेन जब्त
• संगठित रूप से संचालित सट्टा नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार
• पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला

अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 06 जुआ एक्ट के तहत आरोपी राम कुमार गन्धर्व पिता स्व. चैतराम गन्धर्व उम्र 40 वर्ष साकिन गंगा नगर वार्ड क्रमांक 07 कवर्धा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी 1065 रुपये, 02 नग सट्टा पट्टी एवं एक नीली स्याही का डॉट पेन जब्त किया गया।

अपराध क्रमांक 130/2026 धारा 06 जुआ एक्ट के तहत आरोपी रूपेश चंद्रवंशी पिता परमेश्वर चंद्रवंशी उम्र 35 वर्ष साकिन आदर्श नगर कवर्धा को गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टा पट्टी सहित नगदी 2520 रुपये जब्त की गई।

अपराध क्रमांक 131/2026 धारा 06 जुआ एक्ट के तहत आरोपी तारकेश सिंह पिता गयाराम सिन्हा उम्र 37 वर्ष साकिन गंगानगर वार्ड क्रमांक 07 कवर्धा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 नग सट्टा पट्टी, 01 नग नीला डॉट पेन एवं नगदी 2550 रुपये जब्त किया गया।

अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 06 जुआ एक्ट के तहत आरोपी लोकेश मेरी पिता कुमार मेरी उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 05 आदर्श नगर कवर्धा को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से नगदी 580 रुपये, 02 नग सट्टा पट्टी एवं एक नीली स्याही का डॉट पेन जब्त किया गया।

उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है एवं विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि जिले में सट्टा, जुआ, ऑनलाइन सट्टा या अन्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान एवं थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button