छत्तीसगढ़
धमाका न्यूज़✍️अब पंडरिया विधानसभा से उपचार हेतु गए मरीजों के परिजनों के लिए रायपुर में होगा सर्वसुविधायुक्त आशियाना, विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया सेवा सदन किया जनता को समर्पित

भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत से मरीजों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा
किसी भी जनप्रतिनिधि की असली पहचान केवल विकास कार्यों से नहीं, बल्कि उस संवेदनशीलता से होती है जिसके साथ वह अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनता है। पंडरिया विधानसभा में इसी भावना को साकार करते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा “पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत एक ऐसे जनहितकारी प्रयास के रूप में सामने आई है, जो न केवल सुविधा प्रदान करता है, बल्कि मानवीय संवेदना का भी प्रतीक है। पंडरिया विधानसभा से बड़ी संख्या में मरीज बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर का रुख करते हैं। लेकिन इस दौरान उनके साथ आने वाले परिजनों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अस्पतालों के आसपास महंगे ठहरने के विकल्प, भोजन की व्यवस्था और दैनिक जरूरतों को पूरा करना, ये सभी समस्याएं पहले से ही परेशान परिवारों के लिए एक अतिरिक्त बोझ बन जाती थीं। ऐसे समय में आर्थिक दबाव के साथ-साथ मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है। इन्हीं चुनौतियों को समझते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने “भावना दीदी की गारंटी” में किए अपने संकल्प को दोहराते हुए राजधानी रायपुर के सेक्टर-2 में पंडरिया सेवा सदन जनता को समर्पित किया। यह पहल इस सोच का परिणाम है कि पंडरिया विधानसभा से रायपुर में इलाज के लिए आए किसी भी परिवार को अपने रहने और भोजन की चिंता न करनी पड़े, बल्कि वे पूरी तरह से अपने मरीज के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल नम्बर पर 7747892000 एवं 7747992000 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण और पंडरिया विधानसभा कमरे परिवारजनों की सेवा के प्रति अपने संकल्प की एक और कड़ी को पूरा करने का विशेष दिन है। भावना दीदी की गारंटी में हमने जनता की सेवा हेतु यह संकल्प किया था और आज उसे पूर्ण होता देख मेरे लिए गर्व और गौरव का विषय है इसके लिए मैं पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ, यह संकल्प आप सभी के विश%




