धमाका न्यूज़✍️रानीदहरा हत्याकांड; बैगा युवती से प्रेम सम्बन्ध फिर समाजिक बदनामी का भय, अंततः युवक ने पिता के साथ मिलकर युवती को उतारा मौत के घाट
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, 2 दिनों में मृतिका की पहचान, 5 दिन के अंदर एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार

कबीरधाम। दिनांक। थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 34/2026, धारा 103(1), 238(क), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कर कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित एवं पेशेवर कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है। पुलिस द्वारा त्वरित एवं पेशेवर कार्रवाई करते हुए मात्र 2 दिनों के भीतर ही मृतिका की पहचान कर ली गई, जो जिला मुंगेली की निवासी पाई गई।
मामले की गुत्थी सुलझाने हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें विभिन्न कार्यों में लगाया गया। एक टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर कॉल डिटेल्स एवं लोकेशन का विश्लेषण किया गया, वहीं दूसरी टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन पूछताछ करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय लोगों से महिला के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई गई।
पुलिस द्वारा लगातार की गई मेहनत, सूझबूझ एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर संदेहियों का दायरा सीमित किया गया, जिसके पश्चात देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी पुणे (महाराष्ट्र) में छिपा हुआ है, जिस पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर पुणे रवाना किया गया।
कबीरधाम पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल को पुणे से गिरफ्तार कर विधिवत कबीरधाम लाया गया। आरोपी से पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ, जिसमें उसने अपने पिता केषव प्रसाद जायसवाल एवं सहयोगी मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 16 मार्च को शाम 6 से 7 बजे के बीच घटना कारीत किया था।
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका सुखमती बैगा के साथ आरोपी का प्रेम संबंध था। समाज में बदनामी के भय से आरोपियों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र रचकर मृतिका को रानीदहरा जलप्रपात ले जाकर पत्थर से हमला कर हत्या की गई तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को झरने में फेंक दिया गया।
आरोपिगण का विवरण निम्नानुसार है –
1. देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल पिता केषव प्रसाद जायसवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी दरवाजा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
2. केषव प्रसाद जायसवाल, पिता पुसउ राम जायसवाल निवासी दरवाजा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
3. मनोज पटेल पिता सुमित पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी निवासी दरवाजा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित खुलासा सुनिश्चित किया जा सके।




