
कवर्धा- दिनांक 21/03/2026, संभाग के विभिन्न जिलों से आये हुये महिला स्व-सहायता समूहों और लखपति दीदियों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादो की भव्य प्रदर्शनी एवं विक्रय केंद्र संभागीय सरस मेला में दिनांक 23 मार्च से 26 मार्च तक सरदार पटेल मैदान कवर्धा में उपलब्ध होगा। कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम बढ़ाते हुए विभिन्न महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए जैविक खाद्य सामग्री, घरेलू साज-सज्जा के आकर्षक समानो सहित सभी आयु वर्ग के लिए अनेको उत्पादनो की प्रदर्शनी सह विक्रय के लिए मेले का आयोजन हो रहा है। संभागीय सरस मेला में मीना बाजार किड्स जोन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की मिसाल है जहाँ आपको एक ही स्थान पर अनेको उपयोगी समान संभागीय सरस मेला में मिलेगा। मेले में महिला समूह द्वारा उत्पादित मिलेट जिसमे रागी, कोदो और बाजरा से बने पौष्टिक खाद्य पदार्थ,समूह द्वारा बना स्वादिष्ट अचार, पापड़, मसाले,हर्बल गुलाल एवं प्राकृतिक उत्पाद सहित हस्तशिल्प एवं सजावटी सामग्री भी उपलब्ध होगी। साथ मे पारंपरिक व छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने आगे बताया कि समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियां बाजार मूल्य से कम दरों पर गुणवत्ता के साथ उपलब्ध है।आपके प्रत्येक खरीदारी से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सहयोग मिलेगा और वह आत्मनिर्भरया की दिशा में आगे बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि संभागीय सरस मेला का आयोजन सरदार पटेल मैदान कवर्धा में दिनांक 23 से 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक होगा। तो आइए हम सब मिलकर वोकल फ़ॉर लोकल को अपनाते हुए स्थानीय उत्पादो को अपनाएं और ग्रामीण बहनों को सशक्त बनाने में अपना सहयोग दें। आपके सहयोग से महिला समूह के व्यवसाय में उत्साह का संचार होगा और आपका यह प्रयास उनकी जिंदगी में बदलाव लाएगा।




