कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़✍️जिला पंचायत सदस्य डॉ विरेंद्र साहू के आतिथ्य में ग्राम नवागांव में विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र साहू के आतिथ्य में ग्राम नवागांव में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर चबूतरा निर्माण, प्राथमिक शाला भवन में नलकूप खनन एवं पम्प स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई, जिससे ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर गांव, गरीब, किसान और आमजन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार ही सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे निर्माण कार्यों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच केदार साहू, आसवन साहू (मंडल उपाध्यक्ष), युवा मोर्चा के यशवंत चंद्रवंशी, विकास चंद्रवंशी, विद्यालय के प्राचार्य सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button