कवर्धा। आज दिनांक 1.3.26 प्रथम रविवार को स्थानीय भारत माता चौक कवर्धा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा आयोजित एक दीपक शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम सदस्यों द्वारा भारत माता व शहीदों को यादकर गुलाल लगाकर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया तथा दीपक प्रज्वलित कर वंदना किया गया तथा 3 बार परिक्रमा किया गया। वंदे मातरम् गीत सामूहिक गाया गया, । भारत माता की जय, महात्मा गांधी की जय, शहीद सुखदेव, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद अमर रहे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे, के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर सभी सदस्य एक दूसरे को गुलाल माथे पर लगाए गए। जानकारी हो कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला का चौथा “एक दीपक शहीदों के नाम ” श्रद्धांजलि कार्यक्रम है । उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डा नरेश कुमार यदु, उपाध्यक्ष इंजि एस एस जैन, सचिव नरोत्तम महोबिया, कोषाध्यक्ष महेश महोबिया सहित सियाराम महोबिया भंवर लाल लूनिया श्रीमती केसरवानी उपस्थित थे। सबसे खुशी की बात है कि हम लोग जब भारत माता चौक कवर्धा में तैयारी कर रहे थे तो एक महिला हमारे तैयारी को ध्यान से देख रही थी मैने उत्सुकता पूर्वक पूछने पर बताई कि मेरे ससुर जी भी स्वतंत्रता सेनानी थे और हम लोग मुंगेली से हैं और यहां सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी है। मेरे आग्रह पर श्रीमती केशरवानी हमारे कार्यक्रम में शामिल हुई। उनकी भावना, जज्बे को सलाम करता हूं। अगला श्रद्धांजलि कार्यक्रम अप्रैल के प्रथम रविवार को शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में होगा। उक्त जानकारी डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा दी गई।