कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️कवर्धा के भारतमाता चौक से समनापुर मार्ग चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण; प्रभावित लोगों ने मुआवजा देने की लगाई गुहार, कहा: सभी स्वामित्व की भूमि में गुजर बसर करते हैं।

कवर्धा के भारत माता चौक से समनापुर मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना है, लेकिन इससे कई स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। सैकड़ो लोग जो 50 बरसों से इस मार्ग के दोनों किनारों पर स्वत्व की भूमि में पक्के मकान/दुकान बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं अब उनकी परेशानियां बढ़ चुकी है कारण प्रभावितों को किसी भी प्रकार से राहत राशि नहीं दी जा रही है, लोगों को किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना तक नहीं दी गई है उल्टा सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी और सत्ता के कार्यकर्त्ता तक लोगों का फोन तक नहीं उठा रहे हैं अंततः प्रभावितों ने अपनी व्यथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कलेक्टर, नगर पालिका सहित कई लोगों के सामने लिखित में रख वास्तविक मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

प्रभावित लोगों की प्रमुख परेशानियाँ

1. मकान और दुकानों पर प्रभाव
कई घरों और दुकानों का कुछ हिस्सा प्रभावित होना।
आजीविका पर सीधा असर पड़ना , खासकर गरीब और मध्यमवर्ग को।
2. मुआवज़े की समस्या
लोगों को उचित और समय पर मुआवज़ा नहीं दिया जा रहा । मुआवज़े की राशि को लेकर असंतोष है।

सड़क चौड़ीकरण शहर के भविष्य के लिए आवश्यक हो सकता है, लेकिन प्रभावित नागरिकों को उचित मुआवज़ा, वैकल्पिक व्यवस्था और समय पर जानकारी देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। प्रशासन को चाहिए कि पारदर्शी मुआवज़ा प्रक्रिया अपनाए, पुनर्वास की स्पष्ट योजना बनाए, निर्माण कार्य जल्द और सुरक्षित तरीके से पूरा करे किन्तु जनभावनाओं की अपेक्षाओं का विशेष ख्याल रखें ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button