कवर्धा
धमाका न्यूज़✍️छत्रपति शिवाजी चौक का लोकार्पण, भव्य प्रतिमा का आतिशबाजी के साथ अनावरण। ⏩छत्रपति शिवाजी महाराज (1630-1680) मराठा साम्राज्य के संस्थापक, एक कुशल रणनीतिकार और दूरदर्शी शासक थे, जिन्होंने मुगलों के दमनकारी शासन के विरुद्ध ‘हिंदवी स्वराज’ की स्थापना की। उन्हें ‘गोरिल्ला युद्ध’ (छापामार युद्ध) का जनक कहा जाता है। उन्होंने एक शक्तिशाली नौसेना बनाई और धार्मिक सहिष्णुता के साथ न्यायपूर्ण प्रशासन (अष्टप्रधान) लागू किया।

कवर्धा। 19 फरवरी का दिन शहरवासियों के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब नवनिर्मित छत्रपति शिवाजी चौक का भव्य लोकार्पण एवं वीरता, साहस और राष्ट्र गौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की दिव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण उत्साह और आतिशबाजी के साथ किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा और बड़ी संख्या में नागरिक इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विजय शर्मा ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि कवर्धा के शिवाजी चौक में अब महराज शिवाजी की भव्य प्रतिमा की स्थापना हुई है कवर्धा की जनता की मनोभाव के अनुसार ही शिवाजी चौक में भव्य प्रतिमा विराजमान हुआ है। कवर्धा के नौजवानों के लिए यह स्थल प्रेरणा का प्रतीक है चौक में प्रतिमा का अनावरण हो जाने से कवर्धा के लोगों के मन में उत्साह व उमंग है । विजय शर्मा ने युवाओं का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की भावना विकसित करनी चाहिए।




