कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️125 दिनों के रोजगार से विकसित भारत का मार्ग होगा प्रशस्त: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा। ⏩जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने विकसित भारत जी राम जी योजना के बताये फायदे।

ग्रामीणों को आजीविका डबरी के फायदे बताकर लाभ लेने किया प्रोत्साहित।

कवर्धा -19/02/2026, विकासखंड बोड़ला के ग्राम पंचायत तरेगांव जंगल में गत दिवस अयोजित हुए जिला स्तरीय किसान सम्मेलन के दौरान किसानों एवं ग्रामीणों को विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के फायदे बता कर योजना का लाभ लेने उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री विजय शर्मा द्वारा प्रोत्साहित किया गया। किसानों एवं ग्रामीणों को बताया गया की 1 अप्रैल 2026 से नई योजना में अब प्रत्येक पंजीकृत परिवारों को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, प्रत्येक सप्ताह मजदूरी भुगतान होगी, गांव के विकास की रूपरेखा ग्राम सभा स्वयं तय करेगी, गांव में आवश्यकता अनुसार अधोसंरचना विकास का कार्य पूरा होगा तथा जल संरक्षण, आजीविका, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं को कौशल से जोड़ने विभिन्न कार्य योजना के तहत काम होगा। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसान सम्मेलन में उपस्थित ग्रामीणों को संदेश देते हुए आगे कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना से जुड़कर विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा और हम सब के संयुक्त प्रयास से शहर से लेकर गांव तक एवं वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक योजना से स्थानीय समुदाय लाभान्वित होगी।

उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणो एवं किसानों को योजना अंतर्गत आजीविका डबरी का निर्माण करने के फायदे बताएं। आजीविका डबरी के निर्माण से रोजगार मिलना, मजदूरी भुगतान होना, डबरी बन जाने पर बड़ी मात्रा में जल संरक्षण होकर भू-जल स्तर में वृद्धि होना बताया गया। इसके साथ ही आजीविका डबरी में मत्स्य पालन विभाग की सहायता से मछली पालन के द्वारा नियमित आय के साधनो पर ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आगे बताया कि डबरी में पानी होने से इसके मेडो पर नमी रहने से गुणवत्ता युक्त जैविक सब्जियों का उत्पादन होगा जो सीधे तौर पर बाजार में विक्रय कर आर्थिक लाभ का साधन है।क्योंकि जैविक सब्जियों की मांग बाजार में सर्वाधिक होती है और इसका मूल्य भी बहुत अच्छा मिलता है। श्री शर्मा ने आगे सभी को बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में आजीविका संवर्धन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी मात्रा में आजीविका डबरी का निर्माण करा रही है, आजीविका डबरी बन जाने के साथ ही स्थानीय समुदाय को अन्य विभागों से आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण एवं अन्य सहायता प्रदान करते हुए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करायेगी। जिला स्तरीय किसान सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों ने विकसित भारत जी राम जी योजना के फायदे को जाना और साथ ही आजीविका डबरी से नियमित आय के साधनों को जानकर ग्रामीणो ने इसका लाभ लेने की बात कही।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button