खास खबर

धमाका न्यूज़✍️बोर्ड परीक्षा शुल्क में भारी वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई मुखर, शिक्षा मंत्री के नाम डीईओ को सौंपा ज्ञापन

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुल्क में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज NSUI कबीरधाम ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडे के आवाहन पर व जिला अध्यक्ष श्री शितेष चंद्रवंशी के निर्देश पर शहर अध्यक्ष हरदीप पात्रे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस तत्काल वापस लेने की मांग की है।

छात्रों पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार: हरदीप पात्रे
ज्ञापन सौंपते हुए NSUI शहर अध्यक्ष हरदीप पात्रे ने कहा कि शिक्षा मण्डल द्वारा परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि पूरी तरह से अनुचित और अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और गरीब परिवारों के लिए यह शुल्क चुकाना मुश्किल हो रहा है। शिक्षा को सुलभ बनाने के बजाय सरकार छात्रों पर आर्थिक बोझ डाल रही है, जिससे विद्यार्थियों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है।”
​NSUI ने अपनी मांगों में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं को रेखांकित किया है:
​गरीब विरोधी निर्णय: अचानक की गई वृद्धि मध्यमवर्गीय और ग्रामीण अंचल के छात्रों की पहुंच से बाहर है।
​शिक्षा का अधिकार प्रभावित: आर्थिक तंगी के कारण कई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।
​आंदोलन की चेतावनी: यदि शासन ने इस जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लिया, तो NSUI छात्र हितों के लिए उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
​इस अवसर पर NSUI के योगेश्वर जोशी, प्रदीप भट्ट, हिरेन्द बंजारे, भानु धृतलहरे, राजीव साहू, सूरज चंद्रवंशी, विनीत मिरज, मिथलेश देवांगन, आयुष बघेल, जयंत श्रीवास, लकी देवांगन, सूरज साहू, मनीष चंद्रवंशी, रितेश साहू, निखिल बंजारे, आशीष श्रीवास, सलमान खान, मारुती तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए शुल्क वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button