कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️कवर्धा में गौ सेवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला मुख्यालय कवर्धा में गौ सेवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंचीय कार्यक्रम संचालन कर रहे जिला सहायक नोडल रघुनन्दन गुप्ता के द्वारा “ॐ श्री सुरभ्यै नमः” के 108 मन्त्रोंच्चार माला जाप के साथ प्रारम्भ किया जाकर सुरभि मंत्र के साथ यज्ञ-हवन तथा आहुति पश्चात अतिथियों द्वारा गौ पूजन, संकल्प वाचन, गौ माता की आरती की गईं। ततपश्चात अतिथियों का मंच पर श्रीफल, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, गौ-ग्रन्थ एवं गौ किट भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्रीमती भावना बोहरा विधायक पंडरिया, अध्यक्षता रवि वर्मा जी सह जिला कार्यवाह, विशिष्ट अतिथि सुरेश चन्द्रवंशी छ्ग शासन कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी रहे।
जिला परीक्षा प्रभारी द्वारा परीक्षा का उद्देश्य पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलेभर के विविध क्षेत्रों जैसे गौपालन, जैविक खेती, गौसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे, शाक वाटिका लगाने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों, गौशाला संचालकों, आर्गेनिक गन्ना उत्पाद से आर्गेनिक गुड़ उत्पादन एवं गौ विज्ञान परीक्षा में विद्यालय के बच्चों का शतप्रतिशत पंजीयन कराने वाले अलग-अलग संस्थानों से आये 42 महानुभावों का स्मृति चिह्न, श्रीफल एवं गौग्रन्थ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रवि वर्मा के द्वारा पंचगव्य से पंच परिवर्तन विषय पर गोष्ठी, मुख्यवक्ता सुबोध राठी के द्वारा गौ विज्ञान परीक्षा द्वितीय चरण का आयोजन, पंचगव्य उत्पाद एवं वर्तमान समय में गौ के संरक्षण व समवर्धन की आवश्यकता तथा गौमाता में तैंतीस कोटि देवता का वास का तात्पर्य उनसे प्राप्त होने वाले वस्तु से विभिन्न उत्पाद एवं उसके सम्पूर्ण जीव-जगत को लाभ आदि पर व्याख्यान देते हुए एक गाय पालने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि के आसन्दी पर विराजमान श्रीमती भावना बोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के वर्तमान परिदृश्य में गौ केवल वस्तु उत्पाद का साधन नहीं अपितु जीवन का धन है। उन्होंने बच्चों से विभिन्न सवाल करते हुए गौपालन के साथ ही देसी गाय से होने वाले लाभ एवं उसकी पहचान कैसे करेंगे को मनमस्तिष्क में बसाने और अपने जीवन को रोगमुक्त बनाने के मंत्र दिए। मंचीय कार्यक्रम के अंत में सुबोध राठी के द्वारा सभागार में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित परीक्षार्थी, पालक, शिक्षक एवं गौ सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे विविध संगठनों के सेवाभावीजनों को संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर संघ साहित्य विक्रय के स्टाल तथा सभी आगंतुकों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी।
मंचीय कार्यक्रम का अपने निर्धारित समय प्रातः 10:00 से प्रारंभ होकर 12:30 तक रहा भोजन पश्चात 02:00 से 4:00 तक तक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में सम्मिलित लगभग 300 प्रतिभागियों जिन्होंने अपने विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को गोधन से बने छः प्रकार के दुर्लभ वस्तु “गौ-किट” भेंट किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग एवं rss के भूपेंद्र डहरिया एवं अन्य स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button