अपराधकवर्धा

धमाका न्यूज़✍️ऑन लाइन सट्टा किंग राजा पुलिस हिरासत में, सट्टा से जुड़े लोगों में खलबली।

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ जैसी अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने एवं खिलाने में संलिप्त एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।

दिनांक 08.02.2026 को थाना कवर्धा द्वारा की गई कार्रवाई में राजा उर्फ सतप्रीत सिंह खुराना, निवासी कवर्धा, को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जप्त किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नेटवर्क से जुड़े अन्य सटोरियों की भी जानकारी ली जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा, जुआ, अवैध धन के लेन-देन एवं इससे जुड़े नेटवर्क को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्ति चाहे सीधे जुड़े हों या पर्दे के पीछे रहकर संचालन कर रहे हों, सभी को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस आमजन को भी आगाह करती है कि ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ न केवल अवैधानिक है बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला अपराध है। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

कबीरधाम पुलिस की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button