कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़✍️भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी ने ली संगठनात्मक बैठक, नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं बधाई

कवर्धा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में मंडल एवं जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सभी नव नियुक्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। श्रीमती तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना महिला मोर्चा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी मंडल एवं जिला पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा आने वाले समय में पूरी ताकत के साथ संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

बैठक का वातावरण जोश, उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण से परिपूर्ण रहा। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिये।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button