कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम द्वारा 1 फरवरी को संगोष्ठी एवं श्रंद्धाजलि कार्यक्रम। प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक होंगे शामिल।

कवर्धा। कल दिनांक 1 फरवरी 26 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा स्थानीय जिला पंचायत सभागार एवं शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में संगोष्ठी तथा “एक दीपक शहीदों के नाम” श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हैं। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरली खंडेलवाल रायपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश बाजपेई पूर्व विधायक बिलासपुर, एवं श्री गणेश शंकर मिश्रा आई ए एस सहित रायपुर जिला से प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरली खंडेलवाल, गणेश शंकर मिश्रा आई ए एस व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किशोर अग्रवाल, पी एन तिवारी,चंद्रकांत पांडे, विनोद कुमार दीक्षित बिलासपुर जिला से अध्यक्ष डॉ शकुंतला जीतपुरे , अनिल तिवारी, डा शिवनाथ श्रीवास, इंदर टहलियानी , धनंजय धर दीवान दुर्ग जिला से बसंत कश्यप, महेश वर्मा मुंगेली जिला से दुष्यंत दुबे, शरद ताम्रकार, अजय कोसले , रोहित कुर्रे , दीपक सैंड्रे, बबलू कोसले, बेमेतरा जिला के डा शिरीष शर्मा, सुमिरनदास साहू , मोहितराम वर्मा , दिवाकर सोनी , विश्राम वर्मा , कोमलसिंह वर्मा , लीला सोनी , रमेश कुमार , पी डी मानिकपुरी ,के सी जी जिला से राजेंद्र सोनी , गणेश महोबिया, मनोज चौबे मिथिला महोबिया , नवीन/ प्रकाश महोबिया , लीला महोबिया सम्मिलित होंगे ।

राष्ट्रपति पुरस्कृत आदित्य श्रीवास्तव इतिहासकार द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व लालमणि तिवारी चचेडी के नाती प्रणव तिवारी रायपुर से तथा स्वतंत्रता आंदोलन के कार्यकर्ता एवं परिवार के सदस्य भंवरलाल लूनिया, अंबिका चंद्रवंशी , तरुणेंद्र अवस्थी , कैलाश शरण सिंह ठाकुर , मेदिनी शर्मा एवं स्व मुखीराम चंद्रवंशी परिवार के सदस्य साथ साथ नगर के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु ने बताया कि हमारी संस्था का गठन दिनांक 13 जनवरी 26 को किया गया था । एक दीपक शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम विगत दिसंबर माह 2025 के प्रथम रविवार को स्थानीय भारत माता चौक कवर्धा में दीप प्रज्वलित कर देश की आजादी के लिए बलिदान हुए वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई थी। जनवरी 2026 को प्रथम रविवार को स्थानीय शहीद चौक सिग्नल चौक कवर्धा में वीर शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई थी। उक्त प्रेरणा 30 नवम्बर 2025 को बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार सम्मेलन से मिली थी। विशेष जानकारी देते हुए अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु ने बताया कि शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम भारत देश के अधिकांश राज्यों में आयोजित एक ही दिन की जाती है वो भी माह के प्रथम रविवार को। लोगो के बीच में देशभक्ति का संदेश का प्रचार करना तथा देश के युवा पीढ़ी में जनजागरुकता लाना है , यह एक छोटा सा प्रयास है।। आम नागरिकों से अपील है कि एक दीपक शहीद के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम, शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में लगभग 1 बजे शामिल हो सकते हैं।
संगोष्ठी कार्यक्रम ,,11 बजे जिला पंचायत सभागार में है तत्पश्चात 1 बजे के लगभग एक दीपक शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्थानीय स्थानीय शहीद चौक सिग्नल चौक कवर्धा में होगा।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button