कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️ गरीबों की मजबूरी होती है सड़क किनारे व्यापार करना, दम है तो तोड़ो उन दुकानदारों के सड़कों पर किये अवैध कब्जे, टीन शेड और सरकारी ज़मीन और नालों पर टिके आशियाने! पढ़े निखिलेश की खबर।

कवर्धा। अच्छी बात है शहर चौड़ीकरण और सौंदर्य करण के लिए लोगों को बीच सड़क से हटाया जाए, अनाधिकृत और अवैधानिक तरीके से सड़क किनारे लगे बेजा कब्जे को हटाया जाना निसंदेह आम जनता के लिए जरूरी भी है, किंतु क्या बेजा कब्जा सिर्फ गरीब लोग ही करते हैं? गरीब लोग तो सिर्फ अपनी जिंदगी गुजर बसर करने के लिए सड़क किनारे ठेले लगाकर अपने परिवार चलाते हैं, अधिकांश गरीब तो उन बड़े लोगों के ठेलों में किराए से अपनी जीविका चलाते हैं, उन बड़े लोगों और दलालों का जमीन कब्ज़ा करने की नीयत होती है या उन जगहों पर भविष्य में बनने वाले काम्प्लेक्स में हक मांगना होता है। तोड़ो शहर के तमाम अवैध कब्जे, सड़कों पर लगाए दुकानों को तोड़िए, बीच सड़क पर शेड लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों के अवैध कब्जे तोड़े, नवीन बाजार चौक से सराफा लाइन में भी निगाहे दौडाइये। आधे से ज्यादा सड़क कब्जे में है, ना पार्किंग है ना ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था है, सारे इंतजाम सड़क पर होते हैं जनता का आना-जाना दूभर हो गया है इस मार्ग में।

⏩ठाकुर देव चौक से दर्रीपारा जाने वाली मार्ग को भी देखिए,,, ना पार्किंग की सुविधा है ना ही सुलभ आवाजही की, यहां तक आसपास के बैंकों की भी पार्किंग नहीं है जो सड़क पर पार्किंग कर आवाजाही को बाधित करते हैं।

⏩नगर पालिका द्वारा निर्मित विभिन्न कम्प्लेक्स की चालों को भी लोगों ने कब्जा करने से नहीं छोड़ा, कई लोग तो चाल पर शटर लगाकर अपने दुकान बढ़ा लिए हैं, कई चाल पर निर्माण कर लाखों में बेच दिए गए हैं,,,जरा इंदिरा कंपलेक्स पर भी नजर दौड़ाएं।

⏩जिला चिकित्सालय के सामने निगम कार्यालय से लगे हुए फुटपाथ पर भी नजर दौड़ाइए बड़े-बड़े रईसों ने ठेले लगाकर किराए पर दे रखे हैं।

⏩शिवाजी चौक के पास भी जरा नजर दौड़ाए, बाहरी तत्व कवर्धा में आकर सड़क किनारे ठेले लगाकर मोमोज, गुपचुप चाट और न जाने क्या-क्या बेचकर आवाजाही को बाधित करते हैं साथ ही यह स्थल शहर के संस्कारों को भी नष्ट भ्रष्ट कर रहे हैं।

⏩जरा भारत माता चौक ट्रैफिक कार्यालय के सामने भी नजर दौड़ा लीजिये,, जहां अनेक ठेले काबिज हैं जहाँ लोगों का आना-जाना जटिल हो गया है, यहां पर स्कूली बच्चों के बैठने के लिए बने यात्री प्रतीक्षालय पर बुलडोजर चलाइए क्योंकि यहां अनेक ऐसे तत्व बैठे रहते हैं जो स्कूल आती-जाती छात्राओं, महिलाओं पर गिद्ध नजर रखते हैं।

⏩जरा मुक्तिधाम, लोहारा मार्ग पर भी नजर दौड़ा लीजिये,, मुक्तिधाम के सामने लोग अवैध कब्जे कर दुकान निकाले हुए हैं, कई ने पक्के मकान बना रखें हैं, क्या यह जगह सरकारी नहीं, क्या आने वाले समय में यहां चौड़ीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बहरहाल मैं तो यही कहूंगा कि कानून कायदे सभी के लिए बराबर बनाए रखें, गरीबों के जहां झोपड़पट्टी और दुकानों को हटाया और तोड़ा जाता है ठीक वही अमीरों और मध्यम तबकों द्वारा अनाधिकृत कब्जे वाली दुकानों, सड़क पर लगे अवैध शेड और नाले के ऊपर बनाई गये आशियाने पर भी बुलडोजर चलाया जाए, जनता की यही मांग है,, अगर यह काम नगर पालिका द्वारा किया जाता है तो यह काबिले तारीफ होगी।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button