धमाका न्यूज़✍️ श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी बनी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कबीरधाम की जिला अध्यक्ष, आला नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतको ने दी बधाई। ⏩संगठन की जिम्मेदारी को पुरी ईमानदारी से निर्वहन करुँगी : विजय लक्ष्मी तिवारी

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अंतत प्रदेश भर में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षों की टीम घोषित कर दी है, खास बात यह की कबीरधाम जिला से महिला मोर्चा का कमान श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी को सौपा गया है, श्रीमती तिवारी के जिला अध्यक्ष बनने के उपरांत जिले में काफी उत्साह और हर्ष व्याप्त है।

श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी के कबीरधाम महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनने के नाम आते ही उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लग गया, पार्टी संगठन के आला नेताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की टीम सहित कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बढ़-चढ़कर बधाई दी एवं शुभकामनाएं दी।

बता दे कि श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी भारतीय जनता महिला मोर्चा टीम की प्रभावशाली नेत्री है, पूर्व में वे कई पदों पर निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभा चुकी है। पार्टी के तमाम गतिविधियों में उनकी सहभागिता उनकी कर्मठता तथा उनका हर समय पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा बनी हुई है, महिला मोर्चा टीम में उनकी भागीदारी, तथा महिलाओं में उनकी जबर्दस्त पकड़ सदैव देखने को मिली है। ऐसे में पार्टी आला कमान द्वारा उन्हें कबीरधाम महिला मोर्चा टीम की जिलाध्यक्ष का कमान देने से महिला मोर्चा टीम में नई ऊर्जा का संचार होगा। बहरहाल पार्टी आला कमान द्वारा उन्हें कबीरधाम जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों में काफी उत्साह उमंग और ऊर्जा का संचार हो रहा है एवं लोग उन्हें बढ़-चढ़कर बधाई दे रहे हैं।




