कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️उद्यानिकी लिपिक बीआर मण्डावी ने किया आम रास्ते में बेजा कब्जा, आवागमन से बाधित और परेशान मोहल्ले वासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार।

कवर्धा :- शहर के आनंद विहार कालोनी निवासीयो ने कलेक्टर को शिकायत पत्र देकर, आम रास्ते को उद्यानिकी लिपिक बी आर मण्डावी के अवैध कब्जे से मुक्त कराने गुहार लगाई है।

जाने क्या है मामला :- उद्यानिकी विभाग के लिपिक बी आर मण्डावी आनंद विहार कालोनी के कलेक्टोरेट क्वार्टर न एच – 15 में निवासरत है। बी आर मण्डावी ने अपने आबंटित क्वार्टर से बाहर अनाधिकृत रूप से आम रास्ते के बीचोबीच कार शेड बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। बी आर मण्डावी द्वारा रास्ते में अवैध कब्जा कर बनाये गए शेड से मोहल्ले वालों का आना जाना बाधित हो गया है। शिकायत पत्र में लिखा गया है कि मोहल्ले वालों ने बी आर मण्डावी से सम्पर्क कर अवैध कब्जे कर बनाये शेड को हटाने अनुनय विनय किया। बी आर मण्डावी ने कोई पहल नही किया। परेशान मोहल्ले वालों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत करके बी आर मण्डावी द्वारा अवैध कब्जे से आम रास्ते में बनाई गई शेड को हटवाने की मांग की है।

एक शासकीय सेवक बी आर मण्डावी के द्वारा आम रास्ते में अवैध कब्जा करके आम जनता को प्रताड़ित कर रहे है। बी आर मण्डावी ने अपने कृत्य से आम जन मानस में शासन प्रशासन की छवि खराब कर रहे है। बहरहाल पूरे मामले को लेकर मेहल्ले वासियों की निगाह जिला प्रशासन की कार्यवाही पर टिकी हुई है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button