कबीरधाम विशेषखेल

धमाका न्यूज़ ✍️उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की दूरदर्शिता से युवाओं को मिला केपीएल का नया मंच: वीरेन्द्र साहू ⏩कवर्धा प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का ग्राम सूरजपुरा जंगल में डॉ वीरेंद्र साहू ने किया शुभारंभ

कवर्धा। कवर्धा प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का मंडल लोहारा का शुभारंभ रविवार को ग्राम सूरजपुरा जंगल के मिनी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत कवर्धा के सभापति डॉ. वीरेंद्र साहू उपस्थित थे। जिन्होंने विधिवत प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और प्रतिभागी टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री साहू ने कहा कि इस रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष और गौरव की अनुभूति हो रही है।

खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है। उन्होने कहा कि कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को नई पहचान और नई दिशा मिल रही है। उनके निरंतर प्रयासों से युवाओं को खेल सुविधाएं, संसाधन और अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला पंचायत सभापति वीरेन्द्र साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का यह विश्वास कि स्वस्थ युवा ही सशक्त प्रदेश की नींव होते हैं, आज ज़मीन पर साकार होता दिख रहा है। खेल अधोसंरचना का विकास, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और खेल भावना का प्रसार ये सभी उनकी दूरदर्शी सोच के परिणाम हैं। आज जिले में बीते दो वर्षो के भीतर बड़ी संख्या में गांव-गांव में मिनी स्टेडियकम का निर्माण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कराया गया है और कराया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा निखार रहे हैं। श्री साहू प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर मुख्य रूप से लाला साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा, विधायक प्रतिनिधि भुखन साहू ,परदेशी पटेल, संतोष तिवारी, दशरथ साहू, योगेश साहू, जलेश्वर वर्मा, अघन साहू, पुरुषोत्तम साहू, जनपद रामगोपाल नेताम, चैनसिंह साहू, टीकेशवर साहू, जीतू पाली सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button