कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️पूर्व जनपद सदस्य प्रत्याशी एवं छात्र नेता दुर्गेश जायसवाल ने गृह मंत्री विजय शर्मा पर झूठे वादों का लगाया आरोप, आखिर ऐसा क्यों कहाँ दुर्गेश ने,,, पढ़े पुरी खबर

कवर्धा। गृह मंत्री विजय शर्मा आम जनता का उम्मीद भरोसा तोड़कर झूठे वादे करके चुनाव जीता है,
कहाँ गया 2 लाख रूपये का कर्जा माफ ,कहा गया एक मुफ्त में 31 रूपये धान खरीदी का वादा कहा गया 18 लाख आवास देने का वादा आखिर कब तक झूठ बोलते रहेंगे गृह मंत्री विजय शर्मा।

आज छत्तीसगढ़ में जब से बीजेपी की सरकार बनी है गृह मंत्री विजय शर्मा आवास को लेकर झूठ बोलते आ रहे है, आज उन्हीं की सरकार है फिर क्यों आवास नहीं दे पा रहे हैं, कहाँ गया 18 लाख आवास देने का वादा? आम जनता खुश नहीं है और ना ही सुरक्षित है आज किसान भाइयों को अपने फसल बेचने में भारी दिक्कत हो रही है, ना टोकन मिल रहा है और ना ही धान खरीदी का सही मूल्य, बीजेपी सरकार झूठ पे झूठ बोलकर अपने नाकामियों कोछिपा रही है, अपने ही वादो से मुकर रही है, जनता देख रही है गृह मंत्री विजय शर्मा आने वाले समय बतायेगा आपके झूठे वादों का परिणाम क्या होता हैं आज आपके ही विधानसभा क्षेत्र धर्म नगरी कहे जाने वाले कवर्धा में आये दिन चाकू बाजी, खुले आम मारपीट,बलात्कार जैसे स्थितियां बढ़ता ही जा रहा है कानून व्यवस्था पूरा भंग पड़ा हुआ है आखिर क्यों आरोपियों पर कार्यवाही किया नहीं जाता है क्या मंत्री जी आप आरोपियों को पन्हा दे रहे है, गृह मंत्री आप अपने जिम्मेदारीयो से मुकर रहे है अगर जिम्मेदारिया नहीं निभा पा रहे है तो अपना गृह मंत्री के पद इस्तीफा दे दो।

Related Articles

Back to top button