धमाका न्यूज़✍️भाजपा बोड़ला मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला संपन्न डॉ. वीरेन्द्र साहू की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, हर पात्र मतदाता का नाम सूची में जोड़ें

भाजपा ही वह पार्टी है जो हर नागरिक के अधिकार की रक्षा करती है: डॉ वीरेन्द्र साहू
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी बोड़ला मंडल में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला पंचायत सभापति एवं मंडल प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता विदेशी राम धुर्वे मंडल ने की। कार्यशाला में उपस्थित मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. साहू ने बताया कि गहन विशेष पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आत्मा है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेनद्र साहू ने आगे कहा कि भाजपा हमेशा से जनसहभागिता, पारदर्शिता और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर काम करती रही है। यह पुनरीक्षण अभियान भी उसी विचारधारा का प्रतीक है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि हर बूथ की मतदाता सूची का गहन अध्ययन करें, जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, उन्हें जोडऩे में मदद करें और जनता को बताएं कि भाजपा ही वह पार्टी है जो हर नागरिक के अधिकार की रक्षा करती है। उन्होने कहा कि हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एक जनआंदोलन बने, जहां हर व्यक्ति अपने मताधिकार को समझे और देश की लोकतांत्रिक ताकत को और मजबूत करे। कार्यक्रम के अंत में सबने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झम्मन चंद्रवंशी, लालचंद साहू, कांशीराम साहू, अजय यादव, मनोज नायक, हुतेंद्र चंद्रवंशी, सुनील मानिकपुरी, सनत साहू, चंद्रिका निर्मलकर, बिहारी साकेत, नंदलाल पटेल, छोटू बांधे सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
———————




