कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️ रामलला कॉलोनी के नाम से जाना जायेगा जिला हॉस्पिटल के पीछे की कॉलोनी, हुआ नामकरण बोर्ड का लोकार्पण।

कवर्धा में विगत 15 वर्षों से निवासरत जिला चिकित्सालय के पीछे वाली कॉलोनी का नाम राम लला कॉलोनी के नाम से अब जाना जायेगा, वहाँ के रहवासियों ने मिलकर यह कदम उठाया।  राम लला कॉलोनी बोर्ड का लोकार्पण  नगर पालिका अध्यक्ष कवर्धा के हाथों संपन्न हुआ इस अवसर पर सभी वार्ड वासी उपस्थित थे तथा सभी बड़े उत्साहित थे।

बता दें कि जिला हॉस्पिटल के ठीक पीछे निवासरत लोगों ने अपने कॉलोनी के स्थाई पता के अभाव में संचार एवं अन्य व्यवहारिक कारणों से दिक्कत महसूस कर रहे थे ऐसे में सभी ने मिलकर सर्वसम्मति से अपने कॉलोनी का नाम राम लला कॉलोनी रखने का निर्णय लिया जिसका कल लोकार्पण किया गया, अब से यह कॉलोनी राम लला कॉलोनी के नाम से जाना जायेगा।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button