कबीरधाम विशेषधर्म अध्यात्म

धमाका न्यूज 💥 श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

कवर्धा। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज एकदिवसीय प्रवास पर अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुचे। श्री अकबर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बद्दो में आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने भागवान श्री कृष्ण और भागवत कथा की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने श्रीमद भागवत वाचक महाराज को श्रीफल भी भेंट किए। श्री अकबर ने इस अवसर आयोजक अमन वर्मा परिवार और ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात कर सभी का हाल-चाल भी जाना। इस अवसर पर जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू,उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, श्री पीताम्बर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि इस आयोजन में शामिल हुए।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button