कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️सिल्हाटी, लाखाटोला, विचारपुर, सिंगारपुर, सुकतरा, ढोठमा नवापारा, बिड़ोरा, रक्से, खैरा सहित आसपास के इलाके में शराब के सौदागरों का वर्चस्व, दुगुने कीमत में बेच रहें शराब, आबकारी विभाग का नामोनिशान तक नहीं।

कवर्धा। गृहमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सिल्हाटी सहित अधिकांश गांवों में अवैध शराब बेचने वालों की तादाद बढ़ रही है , जानकारों का कहना है कि अवैध शराब विक्रेता बेखौफ होकर लगभग दोगुने भाव में शराब बेच रहे हैं,इस समस्या पर अंकुश लगाने वाली आबकारी विभाग अता पता ही नहीं है,साल छह महीने में कभी कभार दिखाई देते हैं, और फार्मेल्टी निभा कर चले जाते हैं।
इलाके के विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिल्हाटी,लाखाटोला, विचारपुर, सिंगारपुर,सुकतरा,ढोठमा नवापारा,बिड़ोरा,रक्से,खैरा सहित अधिकांश गांवों में बेखौफ होकर कोचिए घर पंहुच सेवा दोगुना दर से शराब परोस रहे हैं,
संबंधित विभाग कुंभकर्णी निद्रा में लीन है, क्षेत्र के आम जनता ने स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के गृहमंत्री से अविलंब इस गोरखधंधे पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button