विविध

धमाका न्यूज़💥भावना समाज सेवी संस्थान की संस्थापिका भावना बोहरा के मार्गदर्शन में कवर्धा की बेटी कविता सिन्हा को साउथ कोरिया जाने के लिए सहायता राशि भेंट

कबीरधाम। भावना समाज सेवी संस्थान की संस्थापिका भावना बोहरा के मार्गदर्शन में आज समिति के सदस्यों द्वारा अंतरराष्ट्रीय एशिया कप सॉफ्टबॉल महिला वर्ग प्रतियोगिता हेतु चयनित कवर्धा की बेटी कविता सिन्हा को साउथ कोरिया जाने के लिए सहायता राशि भेंट की गई।

बता दें बेटियों की शिक्षा हो या स्वास्थ्य, प्रोत्साहन हो या सशक्तिकरण भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा निरंतर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु कार्य किया जा रहा है। उनकी सतत् कार्यशैली से जरूरतमंद लोगों को काफी मदद मिल रही है। बहरहाल साउथ कोरिया जाने के लिए सहायता राशि भेंट प्राप्त कर कविता ने भावना सेवा संस्थान की सचलिका भावना बोहरा को योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद व्यक्त किया।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button