कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️सेवा पखवाड़ा; युवा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि अनिल साहू के नेतृत्व में माँ महामाया मंदिर, भारत माता परिसर एवं अम्बेडकर गार्डन की हुई साफ सफाई, स्वच्छता का सन्देश दिया गया।

कवर्धा। प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चन्दवंशी के  निर्देश पर आज सेवा पखवाड़ा के तहत नगर के वार्ड 20, राधाकृष्ण वार्ड अंतर्गत वार्ड के लोकप्रिय और जुझारू पार्षद प्रतिनिधि, भाजपायुमो के कर्मठ युवा नेता अनिल साहू के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। राधाकृष्ण वार्ड के अंतर्गत
माँ महामाया मंदिर प्रांगण, भारत माता प्रांगण एवं अम्बेडकर गार्डन की साफ सफाई जोरशोर से की गई साथ ही इसके तहत वार्ड और शहर में स्वच्छता का सन्देश दिया गया।

युवा नेता अनिल साहू द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत किये गए स्वच्छता कार्यक्रम में
भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सतविन्दर पाहुजा, किशोर खुराना, पन्ना चंद्रवंशी, राजेश ठाकुर, राज सिंह ठाकुर, संजीव कुर्रे, वेदकुमारी चौबे जी, छाया नामदेव आदि का सानिध्य रहा, सभी ने सेवा पखवाड़ा को आज वार्ड की सफाई कर सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button