कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ लगाई स्वतंत्रता दौड़

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया और लोगों को देश सेवा का संदेश दिया

कलेक्टर ने जिले के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, युवाओं को दिलाई तिरंगा शपथ

कवर्धा, 14 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर सोमवार 14 अगस्त को सबेरे सात बजे आउटडोर स्टेडियम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कलेक्टर श्री वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।

स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वतंत्रता दौड़ के प्रतिभागियों को सद्भावना और देश सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करके देश की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि देश के लिए मर-मिटना ही देश सेवा नहीं है, बल्कि जनहित में अच्छे कार्यो से भी प्रदेश और देश की सेवा की जा सकती है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button