कबीरधाम विशेषखास खबर

धमाका न्यूज़✍️ पांच बार राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हो चुकी नगर सैनिक सुश्री रीना शर्मा “महतारी अलंकरण सम्मान” से सम्मानित हुई, लोगों ने दी बधाईया।

पंडरिया। रीना शर्मा को इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मे राज्य स्तरीय सम्मान से महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े जी द्वारा सम्मानित किया गया था। 2024-2025 में रायपुर में वृन्दावन हाल मे सी.आईडी के डी.आई.जी ऑफिसर मैडम के हाथों सम्मानित किया गया था। 2024 में रायपुर के सिघानिया बिल्डकान के हॉटल पोर्टिंको में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों सम्मानित किया गया द एक्सिलेंट 2024 एक सम्मान उनका “जो जीते है औरों के लिए”,ये सम्मान मिला था 5 बार राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हो चुकी है अब तक सुश्री रीना शर्मा जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा संचालित निशुल्क स्वामी विवेकानंद एकेडमी मे विगत कई वर्षो से कार्यरत है एवं बेरोजगार यूवक एवं यूवतियो को देश सेवा मे जानें के लिए प्रेरित करते आई है यही नही ये पर्यावरण के कार्यो में रक्तदान शिविर के एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करते आई है एवं अपने ड्यूटी के अतिरिक्त समाज सेवा जैसे पुनित कार्य करती हैं जिलें मे इनको आयरन लेडी के रूप मे देखा जाता है। बहरहाल रीना को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये अनेकानेक लोगों एवं शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनायें दी है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button