कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़✍️ रामविलास चंद्रवंशी बने छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के कबीरधाम जिला अध्यक्ष, संगठन में उत्साह का माहौल।

कवर्धा। छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन जिला कबीरधाम के तमाम ठेकेदारों की आज आवश्यक बैठक रखी गई बैठक में नए सत्र के लिए जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित जिले के ठेकेदारों ने एकराय होकर सर्वसम्मति से युवा, ऊर्जावान तथा संगठन के प्रति सदैव सक्रिय भूमिका निभाने वाले रामविलास चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ कॉन्टैक्टर संगठन जिला कबीरधाम का सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

रामविलास चंद्रवंशी के जिला अध्यक्ष बनने के उपरांत तमाम ठेकेदारों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें बधाई दी, इसके अलावा शुभचिंतकों तथा इष्ट मित्रों के अलावा जनप्रतिनिधियों, पार्टी संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी श्री चंद्रवंशी को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button