कबीरधाम विशेष
धमाका न्यूज✍️ भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर में शेयरधारी गन्ना कृषकों को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक-पेड़ मॉं-के-नाम महावृक्षारोपण अभियान के तहत् 425 नग पौधा वितरण किया, पौधारोपण भी किया

कवर्आ। दिनांक 12/08/2024 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा प्रवास के दौरान भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर में शेयरधारी गन्ना कृषकों को एक-पेड़ मॉं-के-नाम महावृक्षारोपण अभियान के तहत् 425

नग पौधा वितरण किया गया।8 उप मुख्यमंत्री एवं कृषकों के द्वारा आम, आंवला, अमरूद, जामुन एवम करौंदा प्रजाति के पौधा वितरित एवं रोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व ससदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती सुशीला भट्ट, कैलाश चंद्रवंशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, पत्रकारगण, अधिकारी/कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।




