कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़✍️जिला पंचायत सभापति डॉ़ वीरेन्द्र साहू ने रखी 43.45 लाख विकास एवं निर्माण कार्यो की नींव

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गांव-गांव में बहा रहे विकास की गंगा: डॉ़ वीरेन्द्र साहू

कवर्धा। कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा के तीन ग्रामों में स्वीकृत कुल 43.45 लाख के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन मंगलवार को क्षेत्रीय जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री साहू ने ग्राम दुबहा में सामुदायिक भवन 6.50 लाख रूपए, सीसी रोड 2. 60 लाख रूपए, आंगनबाड़ी 6 लाख रूपए, नाली 9.85 लाख रूपए, ग्राम मिरमिटी में सामुदायिक भवन 6.50 लाख रूपए, नाली 2 लाख रूपए तथा ग्राम ग्राम धारमपुरा में 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन स्थानीय ग्रामीणों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर किया।

इस अवसर पर श्री साहू ने उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार और कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विधानसभा कवर्धा के ग्रामीण अंचलों के समुचित विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होने कहा कि ग्रामीणों की मांग और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास एवं निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान गांव-गांव में विकास की गंगा बहाई जा रही है। इस भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुषमा बघेल जनपद अध्यक्ष ने की। वहीं कार्यक्रम में प्रकाश चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष, खैमराज साहू प्रभारी, लक्ष्मी तामेश्वर साही जनपद सदस्य, तमेश्वर साहू जनपद सदस्य, दिनेश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष, मनोज साहू सरपंच, लक्ष्मण साहू, लोकेश साहू, बिरझु चन्द्रवंशी, बालाराम साहू, शैलेन्द्र साहू, भगवानी यादव, मोहन, बटुक, परमेश्वर यादव, बाला यादव, कमलेश, संतोष यादव, धरम पाटिला, झम्मन साहू, शत्रुधन चन्द्रवंशी, मनोज साहू, मोहन साहू, खेमराज साहू, रिद्धराम साहू, नरेश साहू, छोटू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button