कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़✍️होली मिलन समारोह; मेरी नहीं भाजपा की रीति-नीति व कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत की जीत: डॉ़ वीरेन्द्र साहू

कवर्धा। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से जिला पंचायत सदस्य डॉ़ वीरेन्द्र साहू द्वारा शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकचौरी में भव्य आभार एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य डॉ़ वीरेन्द्र साहू ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की अथक मेहनत का परिणाम है।

उन्होने कहा कि इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। श्री साहू ने कहा कि हम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 में एक संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरे थे और हम क्षेत्र की देवतुल्य जनता को भरोसा दिलाते है कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार क्षेत्रवासियों के इस भरोसे को पूरा करते हुए क्षेत्र का समुचित विकास करेगी और लोगों की अपेक्षाओं में खरी उतरेगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ़ सियाराम साहू ने भी संबोधित करते हुए उपस्थित जनो को होली की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुराज सिंह ठाकुर, पूर्व भाजपा व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, नवनिर्वाचत जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने भी सम्बोधित किया! प्रमुख रूप से पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष घुरुवा राम साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ठ, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष साहू संघ पति राम साहू, जिला पंचायत सदस्य लोकचंद साहू, तहसील अध्यक्ष साहू संघ धर्म साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीराम साहू, रुपेश चंद्रवंशी, असवन साहू , शिवचरण ठाकुर, महेन्द्र साहू सहित जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के नव निर्वाचित पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, भाजपा के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button