धमाका न्यूज़✍️ग्रामीण अंचलों का समुचित विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकताः डॉ. वीरेन्द्र साहू

कवर्धा। जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत ग्राम मानिकचौरी के ग्रामीणों को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से विकास एवं निर्माण कार्यों की दो बड़ी सौगात मिली है। जिनका विधिवत भूमिपूजन तथा लोकार्पण कार्यक्रम शनिवार को ग्राम मानिकचौरी में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि जिला पंचायत सभापित डॉ. वीरेन्द्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत पिपरिया के अध्यक्ष घुरवाराम साहू ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में खेमराज साहू, सुनिल साहू, दिनेश चन्द्रवंशी, लोकेश साहू, रामनाथ मोहले, तामेश्वर साहू, डॉ नारायण साहू, पचूराम साहू, छविलाला साहू, उदय सिंह साहू, मंत्री राम साहू, अशवन साहू, उरेन्द्र साहू, गोपाल साहू, छविराम साहू, सियाराम साहू, सलेन्द्र साहू, सालिक साहू, झलेन्द्र साहू, डोमन साहू, राजेन्द्र वैष्णव, हीरालाल साह, दिनेश साह, खिमन साह, अनिल पाटले, ललित साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा ग्राम मानिकचौरी में 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया वहीं 3 लाख रूपए की राशि से बनने वाले महिला स्व-सहायता समूह के भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उपस्थिति जनो को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के सहयोग से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा क्षेत्र का समुचित विकास किया जा रहा है। लगातार ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर उन्हें मूर्त रूप दिया जा रहा है। श्री साहू ने कहा कि भाजपा की विष्णुदवेव सरकार तथा केन्द्र की मोदी सरकार जहां जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री आवास योजना, महतारी बंदन योजना, नलजल योजना, किसान समृद्धि योजना जैसी तमाम योजनाओं का संचालन कर लोगों को समृद्ध बनाने का कार्य कर रही है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास करने और लोगों की सुविधाओं में इजाफा करने लगातार विकास एवं निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं।