कबीरधाम विशेषधर्म अध्यात्म

धमाका न्यूज 💥 राजनांदगांव की लोकप्रिय 6 सगी बहनों का होगा शहर के आनंद विहार कॉलोनी में धमाकेदार जगराता, भक्ति संगीत से ओतप्रोत होगी पंचमी की रात

कवर्धा। दिनांक 30-9-22 को कवर्धा शहर के आनन्द विहार कालोनी में सुर सुधा ग्रुप राजनांदगांव की छः सगी बहनों द्वारा संगीतमय, भक्तिमय देवी जगराता की प्रस्तुति का आयोजन आनन्द विहार दुर्गोत्सव समिति द्वारा कराया जा रहा है।

 

बतादें उक्त कार्यक्रम में राजनांदगांव की 6 सगी बहनें जगराता करेंगी जिसमें भक्तिमय गीत संगीत की धाराप्रवाह से समग्र शहर गुंजायमान हो उठेगा। कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी पुरी कर ली गई है तथा शहरवासियों को उपरोक्त भक्तिमय आयोजन में अपनी उपस्थिति की अपील की गई है।  समिती द्वारा आयोजित यह आयोजन शहर के लिए पहला और खास होगा।

Related Articles

Back to top button