कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज़✍️प्रदेश के उपमुख्यमंत्री क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध: डॉ. वीरेन्द्र साहू

ग्राम रानी सागर में किया गया निर्माण कार्य का भूमिपूजन

कवर्धा। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण और वनांचल ईलाकों के सार्वांगिण विकास के लिए कटिबद्ध कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किए जा रहे प्रयासों के चलते जिले में लगातार विकास एवं निर्माण स्वीकृत किए जा रहे है। जिससे गांव-गांव में विकास की गंगा बह रही है। कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकताआों को ध्यान में रखते हुए इन विकास एवं निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड कवर्धा के ग्राम रानीसागर में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 5.20 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका गुरूवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष इन्द्राणी दिनेश चन्द्रवंशी तथा जनपद उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू उपस्थित थे। जिन्होने विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

 

इस अवसर पर उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा इन्द्राणी दिनेश चन्द्रवंशी ने कहा कि कवर्धा जनपद क्षेत्र का लगातार विकास किया जा रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य रूके पड़े थे उन्हें अब तेजी से पूरा किया जा रहा है। वहीं जनपद उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होने महज नौ माह के भीतर ही कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में छोटे-बड़े करोड़ों के विकास एवं निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदेश के मुख्यमंत्री के सहयोग से कराए हैं। जो भूमिपूजन के बाद अब धारतल में नजर भी आने लगे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच गणेश साहू, उपसरपंच अक्षय जांगड़े, जोधवा साहू, पंच उमेन्द्र साहू्र बलदेव साहू, हिर्दिय साहू, राजकुमार साहू, गोकुल साहू, सनात साहू, कांशी राम साहू, सीताराम साहू, भागवत साहू, संतोष साहू दलिप नाथ योगी, होलीराम साहू, खोलू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
————-

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button