कबीरधाम विशेषकवर्धाछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज़✍️ जुझारू एवं लोकप्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा अनिल साहू पुनः बनी तहसील साहू संघ महिला प्रकोष्ठ, कवर्धा नगर अध्यक्ष। सामाजिक एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई।

धमाका न्यूज़✍️ जुझारू एवं लोकप्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा अनिल साहू पुनः बनी तहसील साहू संघ महिला प्रकोष्ठ, कवर्धा नगर अध्यक्ष। सामाजिक एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई।

कवर्धा जिला साहू संघ कबीरधाम महिला प्रकोष्ठ ने तहसील साहू संघ महिला प्रकोष्ठ कवर्धा नगर का विधिवत्त मनोनयन किया है, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दूसरी बार श्रीमती मनीषा अनिल साहू को मनोनीत किया है।

बता दें कि पार्षद श्रीमती मनीषा अनिल साहू वार्ड 20 राधा कृष्ण वार्ड की काफ़ी सक्रिय, जुझारू एवं कर्मठ पार्षद होने के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी करती रही है, महिलाओं के मुद्दों को बेहद संवेदनशीलता के साथ उठाती रहीं हैं, सामाजिक हो या राजनितिक गतिविधियों में उनकी उपस्थिति हमेशा देखी जा सकती हैं। मिलनसार एवं मृदुभाषी श्रीमती मनीषा अनिल साहू को इसी के मद्देनजर तहसील साहू संघ महिला प्रकोष्ठ कवर्धा नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्रीमती मनीषा अनिल साहू के अध्यक्ष बनने के उपरांत तहसील साहू संघ महिला प्रकोष्ठ में काफी सुदृढ़ और मजबूत होगा। बहरहाल श्रीमती मनीषा अनिल साहू के तहसील साहू संघ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनने पर सामाजिक जनों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button