कबीरधाम विशेषसियासत

धमाका न्यूज 💥गोस्वामी समाज के लोगों का भारी संख्या में कांग्रेस प्रवेश को लेकर बौखलाए भाजपा नेता स्तरहीन राजनीति कर रहे- राजकुमार तिवारी प्रवक्ता

राजकुमार तिवारी प्रवक्ता जिला कांग्रेस कबीरधाम ने बताया बार बार विडियो बना कर दुष्प्रचार किया जा रहा है

कबीरधाम। आज से लगभग 6 माह पहले ग्राम पोंडी के गोस्वामी समाज के लोग मंत्री मोहम्मद अकबर भाई से मिलने रायपुर गए थे उन्होंने अपनी कुछ समस्या रखी थी तथा मांग किया था जिसका निराकरण कर दिया गया था। गोस्वामी समाज के लोग भारी संख्या में कांग्रेस प्रवेश किये तथा प्रवेश उपरांत अपना सहमति देते हुए अपना हस्ताक्षर किए गए थे समाज के लोगो का कांग्रेस प्रवेश भाजपा के नेताओं को हजम नहीं हो रहा है।

जिसके कारण बार बार विडियो बनाकर सोसल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। गोस्वामी समाज के लोग आर्थिक रूप से कमजोर व भूमिहीन है, जिसके कारण उनका मज़ाक बनाया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले माननीय मंत्री श्री मोहम्मद अकबरभाई के कार्यों से एवं कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर स्थानीय भाजपा सांसद के भाई विजय पांडेय के साथ साथ भाजपा के पर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष टेकसिंह जांगड़े , पूर्व पार्षद प्रत्याशी भाजपा रोहित जांगड़े ,पूर्व पार्षद उदित झरिया, ओ बी सी महासभा जिला अध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर ने भी अपने अपने साथियों के साथ कांग्रेस प्रवेश किया जिसके कारण भाजपा के नेता सफाई देते हुए स्तरहीन राजनीति कर रहे है। 

Related Articles

Back to top button