विविध

धमाका न्यूज़✍️गाँधी जयंती के अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सिंघनपुरी मानपुर में सदभावना शिविर का सफल आयोजन,

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी जनपद उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र साहू , सभापति भरत लाल बन्शे रूपचंद अहिलेश्वर और ग्राम पंचायत सरपंच पीला राम साहू और आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त डॉ.मोनिका कौडो ,सहायक संचालक अमूल्य सहारे मैडम जी ,अधीक्षक  लखन वारते  चंपा देवी वारते मैडम , प्रहलाद पात्रे,जितेंद्र साहू और विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे !

सदभावना शिविर में सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी के द्वारा किया गया! जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया और न्यौता भोज सद भावना शिविर में समस्त ग्राम वासी एवं मुख्य अतिथियों व अधिकारी कर्मचारी गांव के गणमान्य नागरिक गढ़ एवं माता, बहनों एवं बच्चों के द्वारा एक ही मंच के नीचे जमीन में एक साथ बैठकर भोजन किया गया जिससे सभी व्यक्तियों में सद भावना की झलक प्रतीत होती है!

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button