कबीरधाम विशेषखास खबरखेल

धमाका न्यूज़✍️डॉ.वीरेन्द्र साहू ने किया 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

कवर्धा। 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का आयोजन जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में किया जा रहा है। 26 सितम्बर से 29 सितम्बर तक आयोजित इस चार दिवसीय 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 शुभारंभ गुरूवार को जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू ने बतौर मुख्य अतिथि की आसंदी से किया। वहीं शुभारंभ कार्य की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष मनहरण कौशिक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष पटेल, विदेशीराम राम धुर्वे, पार्षद पवन जायसवाल, गणेश तिवारी,उमंग पांडे, शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी उपस्थित थे।

इस दौरान उन्होने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय तथा खिलाडिय़ों को संबोधित करते डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार विष्णुदेव सरकार तथा केन्द्र की मोदी सरकार खेल और खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है जिसका सीधा लाभ प्रदेश व देश के खिलाडिय़ों को मिल रहा है। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा खेलो इण्डिया के साथ ही फिट इण्डिया मुमेन्ट चला रही है। जो खिलाडिय़ों की खेल प्रतिभा को और भी बेहतर तरीके से निखारने में बेद मददगार साबित हो रही है। इसी प्रकार प्रदेश की विष्णुदेव सरकार भी प्रदेश के हर गांव और हर स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर रही है साथ ही स्कूली बच्चों को उनकी मंशा के अनुरूप खेलों का नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के लिए कई एकेडमी संचालित कर रही है। स्कूलों में खेल सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। सरकार की इन्हीं योजना और खिलाडिय़ों की लगन तथा मेहनत से आज छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में अपनी पहचान बना रहे हैं। डॉ. वीरेन्द्र साहू ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को अपनी शानदार खेल प्रतिभा दिखाने और प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। यहां बताना लाजिमी होगा कि 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 व्हालीबॉल-बालक एवं बालिका 14-17 वर्ष, साप्ट बॉल-बालक एवं बालिका 14-19 वर्ष तथा हैण्ड बाल-बालक एवं बालिका 17 वर्ष को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button