कबीरधाम विशेषखास खबर

धमाका न्यूज✍️ ग्राम धरमपुरा के डीव्हीए स्कूल में जनपद उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू ने किया ध्वजा रोहण, उन्होंने कहा: यह दिन हमें अपनी स्वतंत्रता, अपने संविधान और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है

कवर्धा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत ग्राम धरमपुरा डीव्हीए मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में आजादी का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू उपस्थित थे। उन्होने स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों, स्कूली विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात डॉ. साहू ने उपस्थित जनो को इस विशेष अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सब मिलकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उस अद्भुत यात्रा की याद करते हैं, जिसने हमें आज़ादी का आशीर्वाद दिया। यह दिन हम सभी के लिए गर्व का है, क्योंकि यह दिन हमें अपनी स्वतंत्रता, अपने संविधान और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। उन्होने कहा कि 15 अगस्त 1947 को जब हमारे देश ने ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता प्राप्त की, तब यह एक नई शुरुआत का संकेत था। उस समय के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की अथक मेहनत, बलिदान और संघर्ष ने हमें एक ऐसा देश दिया, जहां हम स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अनुभव कर सकते हैं। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत और त्याग को हम कभी नहीं भुला सकते। आज का दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि स्वतंत्रता की कीमत कितनी बड़ी होती है। हम सभी पर यह जिम्मेदारी है कि हम अपने देश की गरिमा बनाए रखें और उसकी प्रगति में योगदान दें। शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, और समाज के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की ओर बढ़ते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करें। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि हमें अपने युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है ताकि वे भी देश की सेवा और विकास में अपना योगदान दे सकें। हम सभी को एकजुट होकर, भेदभाव और असमानता को दूर कर, एक सशक्त और प्रगतिशील भारत की दिशा में आगे बढऩा होगा। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि हम अपने देश को एक बेहतर स्थान बनाएंगे और उसकी सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती उमादेवी चंद्रवंशी,उपसरपंच ललित ठाकुर,ग्राम पटेल अशोक साहू,प्राचार्य जी डी साहू,बालाराम साहू,मोहन साहू,ओंकारेश्वर साहू,राजेश चंद्रवंशी,नरेंद्र साहू,संतोष ठाकुर,शैलेन्द्र साहू,दीपक ठाकुर,बटुक साहू,मोहन साहू,टेक्लाल साहू,किरण साहू,बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व स्कूल स्टाप तथा बच्चे उपस्थित थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button