कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज✍️ भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, युवा तुर्क मनीराम बने जिला साहू संघ के जिला संगठन मंत्री, लोगों ने दी बधाई।

कवर्धा। कबीरधाम जिला साहू समाज का विगत दिनों आहूत भव्य बैठक में जिला संगठन का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया, जिसमें मनीराम साहू को जिला संगठन मंत्री के पद पर सर्व सम्मति से मनोनित किया गया। उनके मनोनयन पर जिला साहू संघ ने संगठन की सशक्त और मज़बूत होने की अपेक्षा की साथ ही बैठक में उपस्थित सामाजिक जनों ने उनके मनोनयन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की।

बता दें मनीराम साहू वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं साथ ही युवा तुर्क भी हैं, पार्टी के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में उनकी बराबर भागीदारी रहती है। जिला स्तर पर अच्छी पैठ रखने वाले श्री साहू के संगठन मंत्री बनने पर साहू समाज के अलावा भाजपा नेताओं तथा इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button