कबीरधाम विशेषसियासत

धमाका न्यूज 💥 भाजपा के पद पर रहते हुए कांग्रेसी मंत्री मोहम्मद अकबर को अपने घर बुलाकर स्वागत, सत्कार करना भारी पड़ सकता है पांडे को, पार्टी ने थमाया नोटिस

कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की गतिविधियों पर पैनी  नजर रखी जा रही हैं, जो भी पार्टी विचारधारा से परे हटकर या जानबुझकर कार्य करेगा उनके खिलाफ पार्टी कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला महामंत्री ने व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बता दें कि पांडे भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक होते हुए सत्ता पक्ष के मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर को अपने घर बुलाकर बकायदा स्वागत और सत्कार किया गया, यहीं नहीं उस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया में प्रसारित भी की गई। अगर जवाब संतोषप्रद नही आता है तो भारतीय जनता पार्टी से निलंबित करने का आदेश जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button