
कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना किसानों को अब तक कुल 24.85 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार और कलेक्टर गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सीजन 2025-26 में आज दिनांक तक 24.85 करोड़ का भुगतान भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफआरपी 329.05 किसानों को उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। इस प्रकार तत्काल राशि प्राप्त होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में हर्ष व्याप्त है।
⏩भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में पिछले 02 वर्षों में गन्ना किसानों को 300 करोड़ से अधिक का भुगतान।
⏩कारखाना में पिछले 02 सालों में 36000 सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण
⏩02 ट्रॉली गन्ना कारखाने में देकर कोई भी गन्ना किसान बन सकता है नवीन अंशधारी सदस्
⏩सदस्यों द्वारा कारखाने में गन्ना सप्लाई नहीं करने पर जब्त होगी सदस्यता
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा के प्रबंध संचालक श्री जी.एस. शर्मा ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत 105975 मे.टन गन्ने की पेराई कर अब तक 109565 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि शेयर धारक गन्ना उत्पादक किसानों के सहयोग और कारखाना प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य शासन की गन्ना नीति के तहत कारखाने द्वारा गन्ना उत्पादकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर, उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया जा रहा है।




