अपराधकबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़✍️ भाजपा की कथनी और करनी में अंतर, बुलडोजर तो दूर कानून व्यवस्था पुरी तरह से लचर: रानू मनोज दुबे

कवर्धा:- शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानू मनोज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा नेता विजय शर्मा चुनाव प्रचार के दौरान जगह जगह लोगो को कानून व्यवस्था को कड़ा कर भ्रष्टाचार और अपराध से निजात दिलाने की बात कर बुलडोजर राज की बात करते थे, आज अब केंद्र और राज्य में उनकी सरकार है और स्वयं विजय शर्मा यहां के विधायक व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री है, तो कवर्धा से लगे हुए गांव लालपुर में यादव समाज के गरीब गौसेवक साधेराम यादव की कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सरेआम सर कलम की गई तो अपराधियों को मौत के बदले मौत की सजा देने और बुलडोजर चलाने से क्यों कतरा रहे है।

श्रीमती दुबे ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही जगह जगह मदिरा पान, चोरी की घटना,जुआ सट्टा का कारोबार फलने फूलने लगी है,,,शाम होते ही शहर से लगे आस पास इलाको में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है,जिससे आम जनता के मन में दहशत बनी रहती हैं,रानू दुबे ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है,बुलडोजर तो दूर कानून व्यवस्था बहुत लचर है,,सिर्फ दिखावा में लोगो को भ्रमित करते है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button