कबीरधाम विशेषखास खबरविविध

धमाका न्यूज़✍️सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्हाटी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के मध्यान्ह भोजन में डाका, बच्चों की सेहत के साथ हो रहा खिलवाड़

स लोहारा। सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्हाटी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 180से अधिक बच्चे अध्ययन रत है, केंद्र सरकार की योजना मध्यान्ह भोजन में बच्चों का निवाला छीना जा रहा है।

सिल्हाटी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययरत 180  बच्चों के लिए मात्र 4 से 5 किलो सब्जी, घटिया स्तर की 100ग्राम तेल में ढेरों बच्चों के लिए सब्जी और दाल में चावल का पानी मिश्रण करना, चावल भी तय मात्रा से आधा दिया जाना, आवाज उठाने वालों को अंदर कराने की धमकी दिया जाता है और कहा जाता है कि एक कांग्रेस नेता उनके साथ है, हमारा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता। इस तरह बदस्तूर सैकड़ों कट्टा चांवल बच्चों का हक मारकर खुलेआम बेचकर खूब अवैध अर्जन कर रहे हैं, और बच्चों को निम्न स्तरीय भोजन दिया जाकर बच्चों ककी सेहत और मध्यान भोजन योजना की बेखौफ़ धज्जियाँ उड़ाई जा रही है।

फलसफा पालकों तथा आम लोगों की यही मांग है सिल्हाटी में 27 महिला समूह को हटाकर सशर्त अन्य समूह को बच्चों को नियमानुसार भोजन परोसने का हलफनामा दे उस समूह को मध्यान्ह भोजन संचालित करने अधिकृत किया जाए।

Related Articles

Back to top button