कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज़✍️ कबीरधाम के कुसुमघटा में सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में प्रदेश सरकार का होगा जमावड़ा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों का होगा समागम

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल

कवर्धा, 17 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में प्रवास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कुसुमघटा में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मां रूखमणि गुड़ उद्योग का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय का प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद कबीरधाम जिला में प्रथम आगमन है।
चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, बिसराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  संतोष गोलछा,  किरणदेव सिंह, अजय जामवाल,  पवन साय, उप मुख्यमंत्री  अरूण साव,  विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल,  रामविचार नेताम,  केदार कश्यप,  दयालदास बघेल,  ओपी चौधरी,  टंकराम वर्मा,  श्याम बिहारी जायसवाल, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद  संतोष पाण्डेय शामिल होंगे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button