कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️कवर्धा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार द्वारा देश की आजादी में बलिदान हुए वीर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

कवर्धा। आज दिनांक 4.1.26 को स्थानीय शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार द्वारा देश की आजादी में बलिदान हुए वीर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभी सदस्यों ने अमर जवान, शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद चंद्रशेखर आजाद, शहीद उधम सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद अशफाकउल्लाह के मूर्ति में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

वंदे मातरम गीत सामूहिक गाया गया। वंदे मातरम्, भारत माता की जय, महात्मा गांधी की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के राष्ट्रीय महासचिव श्री जितेन्द्र रघुवंशी कनखल हरिद्वार के दिशानिर्देशन में एवम् छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष श्री मुरली खंडेलवाल के मार्गदर्शन में माह के प्रथम रविवार को रखा जाता हैं। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से संबंधित विषयों पर आपस में चर्चा किया। चर्चा के दौरान डा नरेश कुमार यदु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल को कवर्धा आमंत्रण हेतु प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से मंजूर किया गया आगे की रूपरेखा के बारे में अगली बैठक में रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के डा नरेश कुमार यदु,  महेश महोबिया, एस एस जैन और नरोत्तम महोबिया तथा सीनियर सिटीजन समिति कबीरधाम के राष्ट्रपति पुरस्कृत आदित्य श्रीवास्तव, प्रभाकर शुक्ला और राजेश पांडे उपस्थित थे। उक्त जानकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के डा नरेश कुमार यदु ने दी।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button